पवित्र धरा शौर्य गाथा महान
सभ्यता संस्कृति की अमिट पहचान
उत्तर हिमालय दक्षिण सागर विशाल
बीच पठार रेगिस्तान और गंगा की धार
विचार अभिव्यक्ति और विस्वास
सत्य अहिंसा और करुणा का संचार
विविधता सम्पन्न यह भुमि अनमोल
एकता अखंडता की ये मिसाल
गूंजे शंख घंट कही पे आजान
बाइबिल गुरूग्रंथ गीता का ज्ञान
शांति का दीपक और प्रेम का विस्तार
मानवता के पथ पर रहे नित्य अग्रसर
ज्ञान-विज्ञान से चमके युवा अरमान
इसपर रहे समस्त संसार के उत्कर्ष का भार
दुनिया भर की ये आन बान शान
शाश्वत भूखंड ये है मेरा हिन्दुस्तान।
मेरा हिन्दुस्तान। मेरा हिन्दुस्तान।











